
कलयुगी बेटे ने की मां की नृशंस हत्या! कुल्हाड़ी से निर्मम वार,गाना गाते हुए बैठा रहा लाश के पास पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जशपुर। कुनकुरी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कलयुगी बेटे जीत राम यादव ने अपनी ही मां गुला बाई पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मां की लाश के पास बैठकर गाना गाता रहा, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी जीत राम यादव को काबू में लेकर गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। विस्तृत जानकारी और हत्या का कारण सामने आने पर प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
Views: 0




