
jashpur : लैलूंगा थाना क्षेत्र के मुड़ागांव में आज सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांव की स्कूली बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। बस ठीक नाले के किनारे जाकर रुकी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
जानकारी के अनुसार बस का ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया। बस में दर्जनों स्कूली बच्चे सवार थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी बच्चे बाल-बाल बच गए और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बस को हटाने का कार्य जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Views: 0




