E-Paper

कलेक्टर रोहित व्यास ने किया जनगणना कार्यों का जमीनी निरीक्षण,सभी जानकारी पूरी सावधानी और प्रमाणिकता के साथ दर्ज करने का आदेश। 

CG Mirror News

जशपुर :- कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को विकासखंड कांसाबेल के ग्राम खूंटीटोली में जनगणना के कार्यों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगणक श्री टिकेश्वर साय पैंकरा से संवाद कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। प्रगणक ने बताया कि वे शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार घर-घर जाकर मकानों की जानकारी एकत्र कर उसे HLO (House Listing Operation) ऐप में दर्ज कर रहे हैं। कलेक्टर श्री व्यास ने प्रगणक को निर्देशित किया कि सभी जानकारी पूरी सावधानी और प्रमाणिकता के साथ दर्ज करें, क्योंकि यह डेटा शासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए लू से बचाव हेतु कलेक्टर ने प्रगणक को आवश्यक सावधानियां बरतते हुए कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य सुचारू रूप से और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। जनगणना के प्रथम चरण 01 मई से प्रारंभ हो चुका है, इसमें मकान सूचीकरण का कार्य चल रहा है। इस प्रक्रिया में प्रगणक प्रत्येक घर और भवन का भौतिक सत्यापन करते हुए उन्हें क्रमांकित कर रहे हैं। साथ ही मकान का प्रकार कच्चा या पक्का, निवासियों की संख्या तथा घर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, बिजली, शौचालय आदि की जानकारी डिजिटल माध्यम से संकलित की जा रही है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker