E-Paperइतिहासइंदौरउत्तरप्रदेशक्राइमखेलछत्तीसगढ़जबलपुरजमशेदपुरजशपुरझारखण्डटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्लीदिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबनारसबस्तरबिलासपुरबिहारबॉलीवुडभोपालमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराँचीराजनीतिराजस्थानराज्यरायगढ़रायपुरलखनऊलोकल न्यूज़समस्यासरगुजासुकमाहजारीबाग
Trending

MIRROR  NEWS :चाकू और डंडों से उतारा मौत के घाट, चार लोगों की हत्या से सनसनी , दो परिवारों की रंजिश खूनी खेल में बदली… पढ़ें पूरी खबर ।   

MIRROR  NEWS :चाकू और डंडों से उतारा मौत के घाट, चार लोगों की हत्या से सनसनी , दो परिवारों की रंजिश खूनी खेल में बदली... पढ़ें पूरी खबर ।   

MIRROR  NEWS :चाकू और डंडों से उतारा मौत के घाट, चार लोगों की हत्या से सनसनी , दो परिवारों की रंजिश खूनी खेल में बदली… पढ़ें पूरी खबर ।

  

MIRROR  NEWS : मध्य प्रदेश के जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र के टिमरी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पर एक साथ चार युवकों की हत्या से सनसनी फैल गई। युवकों के शव सड़क पर पड़े मिले। मृतकों के सिर और गले पर बुरी तरह से वार किया गया, जिसके बाद उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना को देखने के बाद कई स्थानीय लोग दहशत में आ गए। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची तो शव के पास खड़े परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। किसी तरह शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

चार युवकों की हत्या से सनसनी

परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या क्षेत्र के साहू परिवार के लोगों ने की है। परिजनों का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर यह हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। इस हमले में चार युवकों की हत्या कर दी गई है। वहीं, अन्य दो गंभीर रूप से घायल हैं। जिनकी हालत नाजुक है और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चाकू और डंडों से उतारा मौत के घाट

इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद था, इसी बात पर आज दोनों पक्षों में सुबह 9:30 एक बैठक थी। हालांकि, इन लोगों को इस बात की भनक नहीं थी कि सामने का पक्ष साहू परिवार हथियारों से लैस है और मौका पाते ही इनके द्वारा सभी पर चाकुओं और डंडों से वार कर दिया, इसमें दूसरे पक्ष के चार लोगों की मौत हो गई है।

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार मृतकों का नाम अनिकेत दुबे, गुंजन पाठक, चंदन पाठक, समीर दुबे है। ग्रामीणों ने इन चारों के शव को रखकर प्रदर्शन किया है आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान सड़क पर लंबा जाम देखने को मिला। बवाल बढ़ता देख पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिया। ग्रामीण कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker