E-Paper
Trending

www.cgmirror.com

कलेक्टर ने रजत जयंती वर्ष के आयोजन की तैयारी के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, 15 अगस्त से 6 फरवरी तक 25 सप्ताह तक मनाया जाएगा रजत जयंती..

कलेक्टर ने रजत जयंती वर्ष के आयोजन की तैयारी के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, 15 अगस्त से 6 फरवरी तक 25 सप्ताह तक मनाया जाएगा रजत जयंती..

 

 

कलेक्टर ने कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरण, अनुकम्पा नियुक्ति, समय वेतनमान, लंबित ई डब्लू आर के प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश

किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध कराने के निर्देश

जशपुर :-  कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आगामी छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष आयोजन की तैयारियां के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के अवसर पर रजत जयंती जिले में
15 अगस्त 2025 से 6 फरवरी 2026 तक 25 सप्ताहों तक मनाया जाना है।

रजत जयंती वर्ष का आयोजन दो चरणों में होगा। पहला चरण 15 अगस्त 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक होगा। दूसरा चरण 01 नंवबर 2025 से 6 फरवरी 2026 तक होगा। रजत जयंती वर्ष के आयोजन के अवसर पर राज्य शासन के सभी विभागों द्वारा अपने साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें उनकी विभागीय योजनाओं एवं राज्य में 25 वर्ष में विभाग द्वारा किए गए कार्यों का समावेश होगा।‌

कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने विभाग की उपलब्धियों पर आधारित कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का रजत जयंती का उत्सव, युवा, अन्नदाता व नारी पर आधारित होगी, जिसमें इनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में जनभागीदारी, सरकारी और निजी क्षेत्र से जुड़े लोगों सहित आम जनमानस की सक्रियता और सहभागिता से जनगौरव और देशभक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में विरासत और विश्वास का संगम होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की गतिविधियों को शामिल किया जाएगा।

कलेक्टर ने रजत जयंती कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण गतिविधियों को शामिल करने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों के दौरान विभागों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का समावेश होना चाहिए। रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला स्तर तथा राज्य स्तर पर आयोजित होंगे।

रजत जयंती के कार्यक्रम में प्रदर्शनी, जनसम्पर्क भ्रमण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साहित्यिक संगोष्ठी सहित विद्यालय और महाविद्यालय में प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आयोजन की सफलता के लिए राज्य शासन के सभी विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम जनपद सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने खेती बाड़ी के सीजन को देखते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों से सोसायटी में खाद बीज की उपलब्धता की जानकारी ली उन्होंने किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने आश्रम छात्रावास के नोडल अधिकारीयों को अपने निर्धारित आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं और रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने कार्यालय के कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका संधारण, कर्मचारियों का समय वेतनमान, लंबित पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति लंबित ई डब्लू आर के प्रकरणों सहित उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को इस कार्य को गंभीरता से लेकर पूर्ण करना है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker