
CG Mirror News
जशपुर – जिले के तपकरा थाना क्षेत्र से एक बड़ा हादसा सामने आया है। अंबिकापुर से दर्शन करने जगनाथ पूरी (ओडिशा) जा रहे श्रद्धालुओं से भरी मारुति सुजुकी आर्टिका कार रविवार सुबह करीब 5 बजे तपकरा–कुनकुरी मार्ग पर सिंगीबहार पुल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे रेडियम पोल से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह चालक को झपकी आना बताई जा रही है। कार में चालक सहित कुल 6 लोग सवार थे, जो सभी श्रद्धालु बताए जा रहे हैं।

गनीमत रही कि दुर्घटना के बावजूद किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार सवारों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।कार का नंबर CG 12 AZ 0881 बताया जा रहा है। पुलिस ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान थकान महसूस होने पर वाहन रोककर आराम जरूर करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
Views: 0




