E-Paper
Trending

www.cgmirror.com

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 56 किलो गौ मांस बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार, चार गौवंशों को तस्करों से कराया गया मुक्त

 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 56 किलो गौ मांस बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार, चार गौवंशों को तस्करों से कराया गया मुक्त

जशपुर। जिले में संचालित ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना तपकरा व चौकी मनोरा क्षेत्र में की गई कार्रवाई में पुलिस ने 56 किलो गौ मांस बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं चार गौवंशों को भी तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया गया है।

थाना तपकरा क्षेत्र में 18 जुलाई को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम पोकपानी स्कूलटोली में कुछ लोग गौवंश का वध कर मांस तैयार कर रहे हैं। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तपकरा पुलिस की टीम मौके पर रवाना हुई। ग्राम पहुंचते ही पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि देखी और घेराबंदी कर चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में इनकी पहचान अनमोल खाखा, प्रकाश खाखा (दोनों अलग व्यक्ति), और अनुज कुजूर के रूप में हुई।

घटना स्थल से भारी मात्रा में कटा हुआ मांस, मांस काटने के औजार आदि बरामद किए गए। पशु चिकित्सक की पुष्टि के बाद यह मांस गौवंश का पाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर, उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई में तपकरा थाना प्रभारी संदीप कौशिक सहित पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

इसी श्रृंखला में चौकी मनोरा पुलिस को 19 जुलाई को सूचना मिली कि कुछ लोग चार गौवंशों को बेरहमी से हांकते हुए गोविंदपुर (झारखंड) की ओर ले जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर ग्राम केसरा में घेराबंदी कर पुलिस ने चार गौवंशों को मुक्त कराते हुए एक आरोपी देवघर राम नायक को गिरफ्तार किया। दूसरा आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी शंकर यादव के साथ डढ़गांव निवासी अख्तर मियां उर्फ गुड़गुड़ु के निर्देश पर गौवंशों को गोविंदपुर ले जा रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत जिले में अवैध गौ तस्करी एवं वध पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा एक ओर जहां 56 किलो गौ मांस जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं दूसरी ओर चार गौवंशों को तस्करों से छुड़ाकर एक आरोपी को पकड़ा गया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker