E-Paperकुनकुरीकोतबाकोरबाक्राइमखेलगोरेलाछत्तीसगढ़जबलपुरजमशेदपुरजशपुरझारखण्डटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तपकरादिल्लीदिल्ली NCRदुनियादुल्दुलादेशधमतरीधर्मनगरीय निकाय चुनाव 2025पंजाबपत्थलगाँवपेंड्राफरसाबहारबगीचाबनारसबस्तरबिलासपुरबिहारबैलाडीलाबॉलीवुडभोपालमध्य प्रदेशमनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरमरवाहीमहाराष्ट्रयुवायूपीरतनपुरराँचीराजनीतिराजस्थानराज्यरायगढ़रायपुरलखनऊलैलूंगालोकल न्यूज़समस्यासरगुजासिंगीबहारसीतापुरसुकमासूरजपुरहजारीबाग
Trending

Cg Mirror News : शराब दुकान हटाने को लेकर नगर कि महिलाऐं  बैठी धरना प्रदर्शन पर, एसडीओपी के समझाइस के बाद  प्रदर्शन समाप्त …पढ़ें पूरी खबर 

Cg Mirror News : शराब दुकान हटाने को लेकर नगर कि महिलाऐं  बैठी धरना प्रदर्शन पर, एसडीओपी के समझाइस के बाद  प्रदर्शन समाप्त ...पढ़ें पूरी खबर 

Cg Mirror News : शराब दुकान हटाने को लेकर नगर कि महिलाऐं  बैठी धरना प्रदर्शन पर, एसडीओपी के समझाइस के बाद  प्रदर्शन समाप्त …पढ़ें पूरी खबर 

 

जशपुर जिले के पत्थलगांव थानाक्षेत्र के लंजियापारा स्थित विदेशी शराब दुकान के खिलाफ स्थानीय लोगों और महिलाओं ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों महिलाएं आज सुबह शराब दुकान खुलते ही शराब दुकान के सामने धरने पर बैठ गईं और शराब दुकान को इलाके से हटाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी करते नजर आईं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि पिछले दस सालों से यह शराब दुकान इलाके में संचालित हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने शराब दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग को लेकर कई घंटे तक धरना दिया। उनका कहना है कि वे पिछले कई सालों से इस शराब दुकान को हटाने की मांग कर रहे हैं। शराब दुकान के होने से उनके बच्चे और परिवार के सभी लोग प्रभावित हो रहे हैं। कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को आवेदन दे चुके हैं, लेकिन आजतक कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन आज उन्हें धरने पर बैठना पड़ा। इधर प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। और अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें समझाने की कोशिश की। कई घंटों की चर्चा के बाद टीम ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को बड़े अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद मामला शांत हुआ। बहरहाल यह पहली बार नहीं है जब लंजियापारा के लोग इस शराब दुकान को हटाने की मांग उठा रहे हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि दस सालों से उनकी मांग अनसुनी रही है और अब वे निर्णायक कार्रवाई चाहती हैं।

 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker