
ब्रेकिंग जशपुर :- चारा और बॉउंड्री काटने के आरोप में पेड़ से बांधकर नाबालिग बालक की पिटाई , मानवता हुई शर्मसार ..पढ़ें पूरी खबर
जशपुर :- जिले के पत्थलगांव ब्लॉक अंतर्गत लाखझर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग बालक को एक किसान ने पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि बच्चे ने खेत में नुकसान पहुंचाया और पुआल (खलिहान का चारा) जला दिया था।
घटना के अनुसार, किसान करमु राम ने खेत में हुई क्षति के लिए बच्चे को जिम्मेदार मानते हुए, उसे पकड़कर एक पेड़ से बांधा और डंडे से बुरी तरह पीटा। ग्रामीणों का कहना है कि यह सब दिनदहाड़े हुआ और काफी देर तक बच्चा बंधा रहा।
बाद में जब परिजनों को घटना की सूचना मिली, तो वे मौके पर पहुंचे और नुकसान की भरपाई की बात कहकर किसी तरह बच्चे को छुड़ाया। बच्चे के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं और उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस कार्रवाई की मांग:
घटना के बाद गांव में आक्रोश है। परिजन व ग्रामीण जन इस अमानवीय कृत्य को लेकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
बाल अधिकारों का उल्लंघन:
बच्चों के साथ इस तरह की हिंसा न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और बाल अधिकार संरक्षण कानून का भी उल्लंघन है। बाल संरक्षण आयोग और जिला प्रशासन से इस मामले में स्वतः संज्ञान लेने की मांग उठ रही है।
Views: 0




