E-Paperजशपुरजांजगीर - चांपापत्थलगाँवफरसाबहारबगियाबगीचाबिलासपुरमनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुर
Trending

www.cgmirror.com

फर्जी दस्तावेज से वाहन फाइनेंस ठगी का भंडाफोड़, जशपुर पुलिस ने दो और आरोपियों को दबोचा

फर्जी दस्तावेज से वाहन फाइनेंस ठगी का भंडाफोड़, जशपुर पुलिस ने दो और आरोपियों को दबोचा

जशपुर। पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से वाहन फाइनेंस कर ठगी करने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी वज्जाद अली उर्फ सोनू खान (29) और शोएब जाफर (37), दोनों निवासी सदर रोड, बरेज पारा, कदम्बी चौक, अंबिकापुर (जिला सरगुजा) हैं।

यह वही गिरोह है जिसके मुख्य आरोपी शाहरुख खान, वसीम अकरम और बुलेट शोरूम मैनेजर मनीष डेविड को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उनकी निशानदेही पर पहले ही 10 बुलेट मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी जब्त की जा चुकी है।

दरअसल, पीड़ित आशीष शर्मा ने चौकी कोतबा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके दस्तावेज चोरी कर अज्ञात आरोपियों ने फर्जी तरीके से वाहन फाइनेंस कर ठगी की है। विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी चोरी किए दस्तावेजों से कूटरचना कर शोरूम मैनेजर की मिलीभगत से वाहन फाइनेंस कराते और उन्हें बेच देते थे।

फरार चल रहे दोनों नए आरोपी वज्जाद अली और शोएब जाफर की तलाश में पुलिस लंबे समय से जुटी हुई थी। मुखबिर तंत्र और टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस ने दोनों को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक बृजेश यादव, प्रधान आरक्षक अजय खेस, आरक्षक अभय चौबे, बूटा सिंह, अमित साय और दीपक टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि इस गिरोह के अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से वाहन फाइनेंस ठगी करने वाले नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker