E-Paperजशपुरटॉप न्यूज़तपकरादिल्ली NCRदुर्गनारायणपुरपत्थलगाँवफरसाबहारबदलखोल अभ्यरणबनारसबलौदबिलासपुरबिहारबीजापुरबैलाडीलाभोपालमध्य प्रदेशमनेन्द्रगढ़मयाली कुनकुरी जशपुरमहासमुंदराजस्थानराजिमराज्यरायगढ़रायपुर
Trending

सीएम कैंप कार्यालय बना आम जनता के लिए भरोसे का मजबूत केंद्र , जनसेवा - संवेदनशील  सुशासन और त्वरित समाधान की पहचान।

सीएम कैंप कार्यालय बना आम जनता के लिए भरोसे का मजबूत केंद्र , जनसेवा - संवेदनशील  सुशासन और त्वरित समाधान की पहचान।

 


 

जशपुर । सीएम कैंप कार्यालय बगिया की स्थापना के बाद से अब तक 14 हजार 995 प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा चुका है। बिजली, पेयजल, सड़क, राजस्व, स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर की गई त्वरित कार्रवाई ने आम नागरिकों का विश्वास और अधिक मजबूत किया है।

नारायणपुर के चिटकवाईन गंझूटोली में ट्रांसफार्मर खराब होने से उत्पन्न संकट हो या किसी गंभीर मरीज के इलाज की जरूरत, सीएम कैंप कार्यालय हर परिस्थिति में तत्पर नजर आया है। जिले में 110 नए ट्रांसफार्मर, नई विद्युत लाइनें और उपकेंद्रों की स्थापना कर लोगों को निर्बाध बिजली सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी सीएम कैंप कार्यालय ने मानवीय संवेदना का उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अब तक 72 मरीजों के इलाज के लिए 2 करोड़ 85 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इस योजना के अंतर्गत जिला कोरिया निवासी छह वर्षीय राजवर्धन पैकरा को गंभीर बीमारी के उपचार हेतु 18 लाख रुपये की सहायता दी गई। वहीं गणेश राम यादव, उम्र 48 वर्ष, को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 1 लाख 54 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

इसी तरह एक दुर्घटना में मृत्यु के बाद ग्राम केवटीनडांड़, तहसील कांसाबेल निवासी पानमती बाई को संगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत एक लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्राथमिक शाला जामुंडा में शिक्षकों की व्यवस्था कराई गई, वहीं ग्राम पंचायत कोनपारा सहित अन्य स्थानों पर नहर निर्माण कार्य की बकाया मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित कराया गया। ग्रामीणों की मांग पर पेयजल समस्या के समाधान हेतु नलकूप खनन और सड़क निर्माण जैसे जनहित कार्यों पर भी त्वरित निर्णय लिए गए।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन के माध्यम से चिकित्सा सहायता को और अधिक सुलभ बनाया गया है। इस हेल्पलाइन के जरिए पांच मिनट के भीतर मरीजों से संपर्क कर आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा रही है। सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से अब तक 4 हजार 581 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया जा चुका है।

इसके अतिरिक्त सीएम कैंप कार्यालय द्वारा दूरस्थ राज्यों से मृत्यु के बाद शवों को सम्मानपूर्वक गृह ग्राम पहुंचाना, वन्यजीव जनित क्षति की भरपाई, शिक्षा एवं मजदूरी से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित समाधान तथा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बाहुल्य क्षेत्रों में पहली बार बिजली पहुंचाने जैसे अनेक कार्य किए गए हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया स्थित इस कैंप कार्यालय से सैकड़ों दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी जैसे सहायक उपकरण भी प्रदान किए गए हैं। त्वरित सहायता मिलने से लाभार्थियों ने राहत महसूस की और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

जनसेवा, सुशासन और मानवीय संवेदना की मिसाल बन चुका मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया आज सरकार और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनकर कार्य कर रहा है, जहां हर जरूरतमंद को समय पर सहायता और समाधान मिल रहा है।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker