E-Paper
Trending

अनवरी रिपोर्ट से अधिक धान खरीदी नहीं होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, नवापारा टेंडा में सैकड़ों किसानों ने किया चक्काजाम

अनवरी रिपोर्ट से अधिक धान खरीदी नहीं होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, नवापारा टेंडा में सैकड़ों किसानों ने किया चक्काजाम

अनवरी रिपोर्ट से अधिक धान खरीदी नहीं होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, नवापारा टेंडा में सैकड़ों किसानों ने किया चक्काजाम

घरघोड़ा। ग्राम नवापारा टेंडा स्थित उपार्जन समिति में अनवरी रिपोर्ट से अधिक धान की खरीदी नहीं किए जाने को लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली। अपनी मांगों को लेकर सैकड़ों की संख्या में किसानों ने मंडी परिसर के सामने मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
अचानक हुए चक्काजाम से छाल–घरघोड़ा मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे आमजन के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
किसानों का कहना है कि अनवरी रिपोर्ट के आधार पर तय मात्रा से अधिक धान होने के बावजूद उनकी उपज की खरीदी नहीं की जा रही है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों ने मांग की कि वास्तविक पैदावार के अनुसार धान की खरीदी की जाए और मनमाने नियमों के चलते उनकी फसल लौटाने की स्थिति न बने।
चक्काजाम की सूचना मिलते ही घरघोड़ा तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता एवं नायब तहसीलदार सहोदर राम पैंकरा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सड़क पर बैठे किसानों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं। साथ ही उपार्जन समिति प्रबंधन को खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता रखने और किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न करने के निर्देश दिए।
तहसीलदार ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा तथा नियमों के दायरे में रहकर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन और किसानों के बीच करीब एक घंटे तक चली चर्चा के बाद आपसी सहमति बनी, जिसके पश्चात किसानों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।
चक्काजाम खुलते ही छाल–घरघोड़ा मार्ग पर यातायात पुनः बहाल हो गया और जाम में फंसे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker