E-Paper
Trending

www.cgmirror.com

गाड़ी का रंग-नम्बर बदलकर गौ तस्करी की तैयारी, ग्रामीणों ने 3 किमी तक पीछा कर पकड़ी संदिग्ध स्कार्पियो, ड्राइवर फरार  बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद का आक्रोश।

 


गाड़ी का रंग-नम्बर बदलकर गौ तस्करी की तैयारी, ग्रामीणों ने 3 किमी तक पीछा कर पकड़ी संदिग्ध स्कार्पियो, ड्राइवर फरार।

जशपुर । तपकरा क्षेत्र में ग्रामीणों ने संदिग्ध स्कार्पियो का 3 किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा। ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। जब ग्रामीणों ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसके अंदर मवेशियों को बाँधने के लिए रस्सी और लोहे के रॉड जैसे सामान मिले। इस स्कार्पियो को लेकर नया खुलासा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले यह गाड़ी लाल रंग और ओडिशा नम्बर से देखी गई थी। अब इसे सफेद रंग में बदलकर झारखंड पासिंग नम्बर लगाया गया है, जो जिंदल प्राइवेट कंपनी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। गाड़ी का रंग और नम्बर बदलना पूरे मामले को संदिग्ध बना रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तपकरा से लगे ओडिशा के टालड़ा नदी पुल के रास्ते मवेशियों की तस्करी होती रही है। पकड़ी गई स्कार्पियो भी उसी रास्ते से सिंगीबहार आ रही थी। जब ग्रामीणों ने गाड़ी रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर तेज रफ्तार से भाग निकला और भंडारडीपा के पास मौका पाकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत सूचना तपकरा पुलिस को दी, लेकिन पुलिस मौके पर देर से पहुँची। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने गाड़ी को धक्का देकर उपरकछार पुलिस चौकी पहुँचाया और पुलिस को सौंप दिया। चौकी प्रभारी भुवनेश्वर भगत ने बताया कि वाहन के अंदर मवेशी नहीं थे, ग्रामीणों ने शक के आधार पर गाड़ी पकड़ी है। मामले की जाँच जारी है।

 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker