E-Paperकुनकुरीजशपुरदुल्दुलानारायणपुरपत्थलगाँवफरसाबहारबगीचा
Trending

cgmirror.com

cgmirror.com:  पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन "अंकुश" के तहत पांच साल से फरार लूट का आरोपी गिरफ्तार

 


cgmirror.com:  पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन “अंकुश” के तहत पांच साल से फरार लूट का आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। पुलिस को ऑपरेशन “अंकुश” के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पांच वर्षों से फरार चल रहे लूट के एक आरोपी रंजीत दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में सीतापुर पुलिस का विशेष सहयोग रहा।

घटना का विवरण:
वर्ष 2018 में थाना बगीचा क्षेत्र के भट्टीकोना निवासी ओमप्रकाश यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 25 सितंबर 2018 को वह पंचायत कार्य से ग्राम पंचायत छीरोडीह से लौट रहा था, तभी रौनी रोड पर चार अज्ञात आरोपियों ने दो मोटरसाइकिलों से रास्ता रोककर लूटपाट की। आरोपियों ने मारपीट कर उसका मोबाइल (मूल्य लगभग ₹13,000) और ₹300 नकद लूट लिए और धमकी देते हुए फरार हो गए।

मामले में थाना बगीचा में धारा 394 व 506(बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया था। पूर्व में पुलिस तीन आरोपियों जगदीश कुमार, अरविंद एक्का, और सौरभ रवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लेकिन चौथा आरोपी रंजीत दास, निवासी ग्राम नोनिया टांगर, थाना सीतापुर (सरगुजा), घटना के बाद से फरार चल रहा था।

गिरफ्तारी की कार्यवाही:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जशपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन अंकुश” के अंतर्गत फरार आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। पुलिस को तकनीकी टीम व मुखबिर की सहायता से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम का गठन कर सीतापुर पुलिस के सहयोग से गांव नोनिया टांगर में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।

प्रार्थी ओमप्रकाश यादव से शिनाख्त कराए जाने पर आरोपी की पहचान की गई। इसके पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी में इन अधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही:

  • थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संतलाल आयाम
  • थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल
  • सहायक उप निरीक्षक रामनाथ राम
  • आरक्षक उमेश प्रभाकर एवं मुकेश पांडे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि “ऑपरेशन अंकुश” के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ का अभियान निरंतर जारी है और आगे भी ऐसे आरोपियों पर शिकंजा कसने की कार्यवाही की जाती रहेगी।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker