E-Paperअंबिकापुरजशपुरझारखण्डतपकरादिल्लीदिल्ली NCRपत्थलगाँवफरसाबहारबगियाबगीचामध्य प्रदेशमनेन्द्रगढ़मयालीमयाली कुनकुरी जशपुरराज्यरायगढ़रायपुरलैलूंगालोकल न्यूज़शक्तिसन्नासमस्यासरगुजासिंगीबहारसीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ाहजारीबाग
Trending

www.cgmorror.com

वर्षों की प्रतीक्षा हुई पूरी, विधायक गोमती साय ने दी क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात

 


वर्षों की प्रतीक्षा हुई पूरी, विधायक गोमती साय ने दी क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात।

पत्थलगांव। विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। रविवार को विधायक गोमती साय ने ग्राम देवरी, दोकड़ा, बांसबहार और छेराघोघरा में सड़क एवं मंच निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्र को विकास की नई सौगात दी।

ग्राम देवरी में हाईस्कूल पहुंच मार्ग और दोकड़ा से कोरंगाबहला मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों और छात्रों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, बांसबहार और छेराघोघरा में मंच निर्माण से सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि यह सुविधाएं लंबे समय से प्रतीक्षित थीं, जो अब साकार हो रही हैं। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य हीरामती पैंकरा, मंडल अध्यक्ष रवि यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद चौधरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker