E-Paper
Trending

www.cgmirror.com

ब्रेकिंग न्यूज जशपुर : हाथी के हमले से महिला की मौत इलाज के दौरान गई जान। 

 

ब्रेकिंग न्यूज जशपुर : हाथी के हमले से महिला की मौत इलाज के दौरान गई जान। 

कुनकुरी (जशपुर)। जिले के कुड़ुकेला जंगलपारा में शनिवार को हाथी के हमले से 44 वर्षीय महिला ज्योति मिंज गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह जंगल की सीमा से खुखड़ी (जंगली मशरूम) चुनकर घर लौट रही थीं, तभी हाथी ने हमला कर दिया।

ग्रामीणों की मदद से महिला को तुरंत होलीक्रॉस अस्पताल कुनकुरी ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इलाके में हाथियों की मौजूदगी की जानकारी होने के बावजूद विभाग की ओर से कोई मुनादी या चेतावनी नहीं दी गई।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker