E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुर
Trending

www.cgmirror.com

हिमालय अभियान पर जशपुर के जांबाज़ युवा: संस्कृति, साहस और पर्यावरण संदेश लेकर रवाना हुई टीम।

 


हिमालय अभियान पर जशपुर के जांबाज़ युवा: संस्कृति, साहस और पर्यावरण संदेश लेकर रवाना हुई टीम।

जशपुर : की धरती से निकला एक विशेष पर्वतारोहण दल हिमालय की चोटियों को फतह करने के लिए रवाना हो गया है। यह टीम न सिर्फ खेल उपलब्धि हासिल करने का लक्ष्य रखती है, बल्कि आदिवासी संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश लेकर देश-दुनिया के सामने जशपुर की पहचान को नई ऊँचाई देने जा रही है।

दल में शामिल युवा पर्वतारोही रवि सिंह, तेजल भगत, रूसनाथ भगत, सचिन कुजुर और प्रतीक नायक अपने साहस और संस्कृति को साथ लिए हिमालय की ओर बढ़ रहे हैं। इस अभियान का नेतृत्व अनुभवी पर्वतारोही स्वप्निल राचेलवार और राहुल ओगरा कर रहे हैं।

अभियान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। टीम जशपुर से रांची होते हुए दिल्ली पहुँचेगी और फिर हिमाचल के जगतसुख तक यात्रा करेगी। 5 सितंबर को दल बेस कैंप के लिए रवाना होगा।

टीम को विदाई देने पहुंचे जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास, डीएफओ शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार और एसडीएम विश्वास मस्के ने युवाओं को शुभकामनाएँ दीं। जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, जो स्वयं पर्वतारोही हैं, ने युवाओं को सुरक्षा और ट्रेकिंग से जुड़ी अहम सलाह भी दी।

इस अभियान के सहयोगी जय जंगल कंपनी के संस्थापक समर्थ जैन ने कहा, “यह दल जिले के लिए प्रेरणा है और आने वाली पीढ़ियों को साहसिक खेलों की ओर अग्रसर करेगा।”

अभियान का उद्देश्य युवाओं को प्रकृति से जोड़ना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उजागर करना है। जशपुर के लोगों में इस साहसी कदम को लेकर गर्व और उत्साह की लहर है। सभी को उम्मीद है कि यह दल हिमालय से सफलता और प्रेरणा की नई कहानियाँ लेकर लौटेगा।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker