E-Paper
Trending

cg mirror news.com

Cg mirror news : बीएससी नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म , युवक फरार, पुलिस ने तेज की तलाश....

Cg mirror news : बीएससी नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म , युवक फरार, पुलिस ने तेज की तलाश….

जशपुर : जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार कि रात बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय छात्रा के साथ एक अज्ञात युवक ने उसके किराए के कमरे में जबरन घुसकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग साढ़े आठ बजे छात्रा अपने किराए के कमरे के बाहर खड़ी थी। उसी समय एक अज्ञात युवक वहां आया और छात्रा से पानी पिने के लिए मांगने लगा। छात्रा ने बिना किसी संदेह के युवक की मदद के लिए कमरे के अंदर पानी लाने गई तभी युवक भी उसके पीछे-पीछे कमरे के अंदर घुस गया और दरवाजा बंद कर मौके का फायदा उठाकर छात्रा के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

छात्रा ने विरोध किया और चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने उसका मुँह अपने हाथ से दबा दिया और धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो जान से मार देगा। भयभीत छात्रा किसी तरह से खुद को बचाने का प्रयास करती रही, लेकिन युवक ने जबरन घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़िता ने साहस जुटाकर कुनकुरी थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मामला दर्ज कर पुलिस जाँच में जुठ गई है, पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में युवक की पहचान और तलाश के लिए जुटी हुई है । साथ ही, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि युवक के बारे में कोई सुराग मिल सके।

जशपुर पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker