
Cg Mirror News Budget 2025: आज सदन में पेश होगा आम बजट,महिलाओं-युवाओं के साथ किसानों-ग्रामीणों पर होगा फोकस।
Cg Mirror News Union Budget 2025 in India: आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आम बजट 2025 पेश करेंगी। ये आठवीं बार होगा, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। इस बजट में मध्यम वर्ग के लिए कई सारी अच्छी खबर आने की संभावना है। गरीबों, किसानों के साथ-साथ बजट का फोकस ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं पर हो सकता है। टैक्स में भी छूट मिलने की संभावना है। पढ़िए पल-पल के अपडेट्स…
Union Budget 2025 : एक फरवरी को ही क्यों जारी होता है बजट?
बजट को घोषित करने या संसद में पेश करने की तारीख फिलहाल फरवरी की शुरुआत यानी एक फरवरी है लेकिन हमेशा से यह परंपरा ऐसी नहीं रही है। केंद्रीय बजट (Union Budget) पहले एक फरवरी की जगह फरवरी महीने के अंतिम दिन यानी आम तौर पर 28 फरवरी को पेश किया जाता था। हालांकि मोदी सरकार की ओर से इसे बदलने का फैसला किया गया था। मोदी सरकार की ओर से साल 2017 में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट को फरवरी महीने के अंत में जारी किए जाने की परंपरा को बदल दिया। यह ब्रिटिश काल से चली आ रही परंपरा थी जिसमें 28 फरवरी को बजट पेश किया जाता था, इसे बदलकर मोदी सरकार ने 1 फरवरी कर दिया। फरवरी महीने के अंत में बजट (Union Budget) पेश होने से इसे आगामी वित्त वर्ष यानी फाइनेंशियल ईयर में लागू करने में थोड़ी परेशानी होती थी क्योंकि यह समय बजट का कार्यान्वयन शुरू करने के लिए कुछ कम था इसलिए बजट जारी करने की डेट को बदल दिया गया। भारतीय बजट की तारीख के साथ साल 2017 में नरेंद्र मोदी की सरकार ने इसे जारी करने का समय भी बदल दिया। पहले बजट को शाम के 5 बजे जारी किया जाता था जिसे बदलकर सुबह 11 बजे किया गया। तब से अब तक सुबह के समय ही बजट को पेश किया जाता है।
Views: 0




