
निकाय चुनाव रिजल्ट आज, हॉट सीट कुनकुरी सहित सभी सीटों पर फैसला।
MIRROR NEWS जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन के निर्देश अनुसार जिले के 5 नगरीय निकाय के सभी स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूलों में 15 फरवरी 2025 को मतगणना प्रातः 9 से प्रारंभ हो जाएगी। इनमें शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर, स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल बगीचा, स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल कुनकुरी, स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल कोतबा और स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल पत्थलगांव में मतगणना होगी।
Views: 0




