E-Paperकुनकुरीकोतबाजशपुरजांजगीर - चांपादुल्दुलापत्थलगाँवफरसाबहारबगीचामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरलोकल न्यूज़समस्यासरगुजासिंगीबहारसोगड़ा
Trending

www.cgmirror.com

जशपुर ब्रेकिंग: हेलमेट नहीं पहनने पर पुलिस ने काटा अपने ही 12 कर्मियों का चालान, कुल 19,600 रुपये समन शुल्क वसूला

जशपुर ब्रेकिंग: हेलमेट नहीं पहनने पर पुलिस ने काटा अपने ही 12 कर्मियों का चालान, कुल 19,600 रुपये समन शुल्क वसूला

जशपुर,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जशपुर पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में हो रही जनहानि को रोकने के लिए सख्ती दिखाते हुए खुद के ही 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। ये सभी बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते पाए गए, जिनसे कुल ₹6000 समन शुल्क वसूला गया।

इस अभियान के अंतर्गत 05-06 जून को जिलेभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए। पुलिस ने कुल 45 प्रकरणों में ₹19,600 का समन शुल्क वसूला है। इसमें प्रमुख रूप से 21 बिना हेलमेट मामलों में ₹10,000, 3 बिना सीट बेल्ट के मामलों में ₹1500, 4 मालवाहक में सवारी बैठाने पर ₹2000, 2 नो-पार्किंग उल्लंघन पर ₹600 और अन्य 16 मामलों में ₹5500 वसूला गया।

यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। एसएसपी जशपुर ने जनता से अपील की है कि “यातायात नियमों का पालन करें, आपका जीवन आपके और आपके परिवार के लिए अनमोल है। पुलिस भी नियमों से ऊपर नहीं है, सभी के लिए कानून समान है।”

साथ ही, मोडिफाइड साइलेंसर बेचने वाले ऑटो डीलर्स को भी सख्त चेतावनी दी गई है कि वे ऐसे साइलेंसर न रखें और न बेचें, अन्यथा विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

जशपुर पुलिस का यह संदेश साफ है – नियम सभी पर समान रूप से लागू होते हैं, चाहे वह आम नागरिक हो या पुलिस कर्मी।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker