
CG MIRROR NEWS दो बाइक कि आमने सामने भीड़त ,एक की माैत तीन गंभीर रूप से घायल…।।
CG MIRROR NEWS – बगीचा थाना क्षेत्र के पण्ड्रापाठ में शनिवार की दाेपहर लगभग 12 बजे दाे बाईक में आमने सामने जाेरदार टक्कर हाे गई। दाेनाें बाईक में दो -दो युवक सवार थे। कुल चार लाेग सवार थे। जिसमें एक युवक की घटना स्थल पर ही माैत हाे गई। वहीं तीन लाेग गंभीर रूप से घायल हाे गए है तीनाें घायलाें काे इलाज के लिए बगीचा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले जाया गया है। मृतक युवक ग्राम खखरा निवासी है। जाे गांव में पीडीएस दुकान के संचालन का काम करता है। वहीं मृतक और उसका छाेटा भाई दाेनाे बाईक से पीडीएस के कार्य काे लेकर बगीचा जा रहे थे।चौकी प्रभारी राजेश पुलिस ने मृतक विजय गुप्ता 25 वर्ष का शव पंचनामा कराकर ,पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाम पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि यह दुर्घटना पंडरापाठ से 500 दूरी पर स्थित सिरिया मोड़ पर हुई है। झाड़ी और मोड़ होने की वजह से दोनों बाइक चालक आपस में टकरा गए। दोनों बाइक काफी तेज रफ्तार से चला रहे थे जिससे दोनों बाइक सवारों को काफी चोट आई है
Views: 0




