
MIRROR NEWS नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का प्रहार, लगभग 45 लाख रु का 1क्विंटल 26 किलो गांजा किया जप्त दस दिन पहले भी जशपुर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर तपकरा में पकड़ा था एक क्विंटल गांजा आरोपी मोटर साइकिल से कर रहे थे गांजा की तस्करी थाना कुनकुरी पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान आए पुलिस की गिरफ्त में दूसरे भाग रहे आरोपी को थाना नारायणपुर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले, आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी व थाना नारायणपुर में 20(B) एन डी पी एस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध*नाम आरोपी -1.जितेंद्र सिंह पिता अनार सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी इमालिया स्वरूप थाना बरेसिया जिला भोपाल (मध्यप्रदेश) 2. भवानी पवार पिता गुलाब पवार उम्र 26 वर्ष निवासी सामुनिया, थाना हरण गांव जिला देवास (मध्यप्रदेश)
नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का प्रहार लगातार जारी है, वाहन चेकिंग के दौरान आए पुलिस की गिरफ्त में दूसरे भाग रहे आरोपी को थाना नारायणपुर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी व थाना नारायणपुर में अपराध पंजीबद्ध क़र लिया गया है दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं कुनकुरी पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे में वाहन चेकिंग की जा रही थी तभी एक मोटर साइकल हीरो डिलक्स क्रमांक MP 38 ZB 9254 जिसके पीछे एक बड़ा सा गठरी बांध कर रखा गया था, जो देखने में फेरी वाला जैसे लग रहा था, पुलिस को संदेह होने पर जब मोटर साइकल चालक से पूछ,ताछ की गई तो उसने अपना नाम जितेंद्र सिंह, निवासी भोपाल मध्यप्रदेश का निवासी, व चतरा झारखंड जाने की बात कही, जब मोटर साइकल में बंधे सामान के बारे में पूछा गया, तो वह घबराकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस के द्वारा तत्काल घेरा बंदी कर पकड़ लिया गया। जब मोटर साइकल में बंधे सामान की तलाशी ली गई तो उसमे टीन के डब्बे में भूरे रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटा 24 नग पैकेट मिला, जिसका वजन 53 किलो था, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 19 लाख के लगभग है,। पुलिस के पूछताछ में आरोपी जितेंद्र ने बताया कि उसके साथ एक और व्यक्ति भवानी सिंह भी मोटर साइकल से गांजा लेकर आ रहा है, व नारायणपुर की ओर गया है,।
जिसे नारायणपुर पुलिस द्वारा सूचना पर तत्काल रानिकोंबो में नाकेबंदी कर वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही थी कि तभी बनकोम्बो की ओर से संदिग्ध काले रंग का मोटर साइकल आता दिखाई दिया, जिसके पीछे सीट पर कंबल का गट्टा बंधा हुआ था, जो की पुलिस को देखकर वापस भागने लगा, जिसे नारायणपुर पुलिस द्वारा तत्काल घेरा बंदी कर कब्जे में लिया गया, संदिग्ध से पूछताछ पर अपना नाम भवानी पवार पिता गुलाब पवार निवासी सामुनिया देवास मध्यप्रदेश का बताया, जब मोटर साइकल में बंधे सामान की तलाशी लेने पर उसमे टीन के ट्रे में भूरे रंग के टेप से लिपटा हुआ नग 30 नग मादक पदार्थ गांजा का पैकेट मिला, जिसका वजन 73 किलो है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 26 लाख रुपए के करीब है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से 54 पैकेट लगभग 45 लाख रु का 01 क्विंटल 26 किलो मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर लिया गया है साथ ही तस्करी में उपयोग किया गया दो नग मोटर साइकल को भी जप्त किया गया है।
Views: 0




