
Cg Mirror News : माओवादियों की साजिश नाकाम, कोबरा 204 ने किए चार आईईडी बरामद…
बीजापुर – जिले के उसूर थाना अंतर्गत माओवादियों की बड़ी साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। JTF कैंप भीमाराम से निकली कोबरा 204 बटालियन की टीम ने एरिया डॉमिनेशन के दौरान चार बीयर बोतल में लगे प्रेशर आईईडी बरामद किए। भीमाराम से लगभग दो किलोमीटर दूर पुसगुफा मार्ग पर माओवादियों द्वारा आईईडी छुपाकर रखे गए थे। कोबरा 204 की बीडीएस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी आईईडी को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। सुरक्षाबलों की सजगता से एक बड़ा हादसा टल गया और माओवादियों की कायराना मंशा को करारा झटका लगा। लगातार चलाए जा रहे एरिया डॉमिनेशन अभियान से माओवादी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है। इस कार्रवाई से इलाके में दहशत के बजाय सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास बढ़ा है। क्षेत्र में शांति और विकास के प्रयासों को बल देने के लिए सुरक्षाबल पूरी मुस्तैदी से डटे हुए हैं।
Views: 0




