E-Paperअंबिकापुरछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़दिल्लीदिल्ली NCRपत्थलगाँवबिलासपुरराज्यरायगढ़रायपुरसरगुजासीतापुरसुकमासूरजपुर
Trending

cg mirror news

Cg Mirror News : सुशासन तिहार में शत्रुघन सिन्हा ने की वित्तमंत्री को हटाने की मांग,शत्रुघन सिन्हा का आवेदन सोसल मीडिया में हो रहा वायरल....।

Cg Mirror News : सुशासन तिहार में शत्रुघन सिन्हा ने की वित्तमंत्री को हटाने की मांग,शत्रुघन सिन्हा का आवेदन सोसल मीडिया में हो रहा वायरल….।


 

शिक्षक भर्ती की अनुमति नही मिलने से नाराज :  शत्रुघन सिन्हा 

 शत्रुघन सिन्हा ने की ओपी चौधरी को हटाने की माँग कि है सुशासन तिहार का दाँव पड़ा उल्टा।

 

रायपुर : साय सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सुशासन तिहार में महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत छिबर्रा के युवक ने कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी को वित्त विभाग से हटाने की माँग कर दी है।क्या युवक की माँग स्वीकार करेगी साय सरकार? अब यह देखने वाली बात होगी। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य की भाजपा सरकार प्रदेश में सुशासन तिहार अभियान का शुरुआत हो चूका है। यह तिहार तीन चरणों में होने जा रहा है। यह तिहार सुशासन को मजबूती देने के लिए हो रहा। इसका उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान करना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और प्रचार-प्रसार करना है।

तीन चरणों में हो रहा तिहार :-

इस तिहार का पहला चरण 8 से 11 अप्रैल तक रहेगा। इस चरण में समाधान शिविरों के माध्यम से आम जनता से शिकायतें, सुझाव और आवेदन लिए। लोग अपनी समस्याएं स्थानीय स्तर पर अधिकारियों को सौंप सकते हैं। कार्यक्रम के दुसरे चरण में प्राप्त आवेदनों पर कार्य किया जाएगा। तीसरा चरण 5 से 31 मई में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां आम जनता को उनकी समस्याओं का हल मिलेगा। इन शिविरों में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। जनता से सीधा संवाद कर समस्याओं को समझा जाएगा।  समीक्षा बैठकें और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होंगी इस दौरान समीक्षा बैठकें और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। सुशासन तिहार प्रदेश सरकार की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें जनता को शासन के केंद्र में रखा गया है। इसका मकसद है, पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को प्राथमिकता देना। इस पहल से जनता को अपनी समस्याएं सीधे सरकार के सामने रखने का अवसर मिल रहा है और उन्हें उम्मीद है कि अब समाधान भी तेजी से होगा। वित्तमंत्री को ही हटाने का आया आवेदन प्रदेश के महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत छिबर्रा के युवक शत्रुधन सिन्हा ने केबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी को वित्त विभाग से हटाने के संबंध में आवेदन दे दिया है। उसका आवेदन सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है। उसने अपने आवेदन में जिक्र किया है कि विधानसभा चुनाव पूर्व 57,000 शिक्षक की कमी को घोषणा और लोकसभा चुतान के के पूर्व 3033,000 शिक्षक भर्ती करने की घोषणा किया था।लेकिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शिक्षक भर्ती की फाइल रोककर रखे रहे और भर्ती की अनुमति नहीं दी।अतः श्री मान से निवेदन है कि ओ.पी. चौधरी को वित्त विभाग से हटाने की कृपा करे। अब देखना होगा कि युवक के आवेदन स्वीकार किये जाते है कि नही,यदि स्वीकार किए जाते है तो उस पर क्या कार्रवाई होती है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker