
Cg mirror news : बेरहम साथियों ने दोस्त को मारकर दफनाया: लाठी-पत्थर से किया वार, शव को रेत में गाड़ा, शराब पीने के बाद हुआ था विवाद..
बालोद : जिले में 3 दोस्तों ने मिलकर अपने साथी की हत्या कर दी। 6 अप्रैल को सिकोसा शराब दुकान में सभी ने एक साथ बैठकर शराब पी।इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया और 3 लोगों ने मिलकर यशवंत नेताम (24 साल) को लकड़ी और पत्थर से इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। घटना गुंडरदेही थाना कषोत्र की है। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसका शव तांदुला नदी के पास रेत में खोदकर गाड़ दिया था। घटना के दूसरे दिन 7 अप्रैल को फिर शव को देखने पहुंचे तो मृतक का पेर दिखा। इसे आरोपियों ने फिर रेत डालकर छिपा दिया।
वहीं, 8 अप्रैल को जब आरोपी दोबारा मौके पर पहुंचेतो वहां से तेज दुर्गध आने लगी थी। पकड़े जाने के डर से उन्होंने कोटगांव की एक दुकान से काले रंग का पॉलीथिन खरीदा और रात करीब 10 बजे शव को फिर से निकाला। इसके बाद उसे पॉलीथिन में लपेटकर थोड़ी दूरी पर दोबारा रेत में दफना दिया।
तीनों आरोपी का बयान अलग-अलग इसलिए पकड़े गए
पुलिस के मुताबिक, गिरपतार तीनों आरोषी मनीष ठाकुर, साहिल कंवर और ईमान कंवर – मृतक यशवंत नेताम के घनिष्ठ दोस्त थे और अक्सर साथ में शराब पीते थे। यशवत की गुमशुदगी की रिपोर्ट जब गुंडरदेही थाने में दर्ज हुईं, तो मृतक की मांनेइनतीनोंपर शक जाहिर किया। पुलिस
जब तीनों से अलग-अलग पूछताछ की तो उनके बयानों में विरोधाभास सामने आया और पूरा मामला उजागर
हो गया।
रात के अंधेरे में लकड़ी-पत्थर से उतारा मौत के घाट

एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि मृतक यशवंत डेंगरापार (थाना सुरेगांव) का रहने वाला था। दोस्तों के विवाद हुआ जो धीरे-धीरे बढ़ता चला गया। इसके बाद सभी नदी की ओर चले गए। जहां उन्होंने फिर से शराब पी थी।
नशे की हालत में विवाद और बढ़ गया, जिसके बाद कोटगांव निवासी मनीष ठाकुर (21 साल), डेंगरापार निवासी साहिल कंवर (19 साल) और ईमान कंवर (21 साल) ने मिलकर यशवंत का गला दबाया और लकड़ी व पत्थर से बेरहमी से पीटा। पुलिस ने कार्यवाही कर सभी आरोपी को जेल भेज दिया है।
Views: 0




