E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुर
Trending

www.cgmirror.com

अंधे मोड़ पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पलटने से बड़ा हादसा टला

 


अंधे मोड़ पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पलटने से बड़ा हादसा टला

जशपुर :- तपकरा थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे लावाकेरा–तपकरा मार्ग पर गुरुवार को अंधे मोड़ के पास बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और कुछ दूरी पर जाकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर की गति मोड़ पर भी काफी तेज थी, जिसके चलते वाहन पलट गया और बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker