
Cg Mirror Com: चावल व्यापारी पिता-पुत्र की पिटाई व वाहन में तोड़फोड़ का मामला गरमाया: गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन, कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी…
जशपुर जिले के पत्थलगांव में राइस मिलर और व्यापारी में हुए विवाद बढ़ते ही जा रहा है। व्यापारी पिता पुत्र ने आज ज्ञापन सौपा कर आरोपी राइस मिलर और पुत्र को गिरफ्तार करने की मांग की है। कार्यवाही नही होने पर आंदोलन करने की बात कही है। दरअसल पूरा मामला चावल बेचने के दौरान मारपिट से जुड़ा हुआ है।दरअसल, पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पलीडीह स्थित कमला राइस मिल के संचालक परशुराम अग्रवाल ,पुत्र आयुष अग्रवाल समेत एक अन्य ने पिता पुत्र चावल व्यापारी को बेहरमी से मारपीट की थी.
मामले में पीड़ित पक्ष ने 11 अप्रैल को पत्थलगाँव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. घटना में आरोपी के विरुद्ध गंभीर अपराध के तहत मामला दर्ज हुआ था.
लेकिन दबंग राइस मिलर पर किसी प्रकार की कार्यवाही नही होने से नाराज पीड़ित पक्ष ने आज पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल के समक्ष ज्ञापन सौपकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित पक्ष यश अग्रवाल का कहना है कि 11 अप्रेल को वह अपने पिता मुकेश अग्रवाल के साथ राइस मिल में चावल बेचने आया हुआ था. जहां सौदा तय नही होने पर उन्होंने चावल को वापस ले जा रहे थे. इसी दौरान आरोपी मिलर परशुराम अग्रवाल, पुत्र आयुष अग्रवाल समेत एक अन्य ने दो।पिकअप वाहन को घेराबंदी कर वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही आरोपी ने उन्हें बंधक बनाकर लाठी डंडे से बेहरमी से पिटाई कर दी. बेदम पिटाई के बाद आरोपी ने घर में बंद करके रखा. पीड़ित पक्ष के द्वारा मामले की जानकारी देने पर आरोपी के घर से दोनों पिता पुत्र को बंधक से छुड़ाया गया. मामले को लेकर समाज के लोगों ने रफा दफा करने की कोशिश की, लेकिन सारी कोशिशें के बाबजूद पानी फिर गया. अंततः आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इधर आरोपी को गिरफ्तारी नही होने से दुसरे पक्ष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
Views: 0




