
बिजली गिरने से 9 बकरियों की मौत, चरवाहा बाल-बाल बचा।
जशपुर – जिले के बागबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनिपानी गांव में तेज बारिश और गर्जना के साथ हुई वज्रपात की घटना में 9 बकरियों की मौत हो गई, जबकि पास में मौजूद चरवाहा सुरक्षित बच गया। घटना के समय गांव में अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिससे बकरियां मौके पर ही झुलस गईं। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन भी प्रभावित है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग की है।
Views: 0




