
जशपुर। भाजपा नेता एवं बीडीसी गोपाल कश्यप गुरुवार को अपने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़कों, नालियों, पेयजल व्यवस्था, शौचालय निर्माण और अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं को परखा।निरीक्षण के दौरान जहां कार्य गुणवत्तापूर्ण पाए गए, वहां ठेकेदारों और संबंधित विभाग के कर्मचारियों की सराहना की गई। वहीं जहां कमी नजर आई, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कश्यप ने ग्रामीणों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क मरम्मत और सफाई व्यवस्था के मुद्दे उठाए, जिस पर बीडीसी ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जारी सभी योजनाएं समय पर और सही तरीके से पूरी हों, यह उनकी प्राथमिकता है। साथ ही नागरिकों से अपील की कि कार्यस्थलों की निगरानी में सहयोग करें और समस्या दिखे तो तुरंत सूचना दें।
Views: 0




