E-Paperअंबिकापुरकरड़ेगाकांसाबेलकुनकुरीकोतबाजशपुरमनोरामयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़रायपुरलोकल न्यूज़सरगुजासिंगीबहारसोगड़ा
Trending

www.cgmirror.com

सरपंच संघ जिला अध्यक्ष और भाजपा जिला मंत्री ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र, नागलोक के फरसाबहार ब्लॉक की जनहित मांगों पर किया सीएम साय का  ध्यान आकर्षित।

सरपंच संघ जिला अध्यक्ष और भाजपा जिला मंत्री ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र, नागलोक के फरसाबहार ब्लॉक की जनहित मांगों पर किया सीएम साय का  ध्यान आकर्षित।

जशपुर। फरसा बहार विकासखंड की जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर सरपंच संघ जशपुर के जिला अध्यक्ष कुंवर साय पैंकरा और भाजपा जिला मंत्री सुनीति भोय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मांगपत्र सौंपा। इस दौरान क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं को विस्तार से रखा गया।

मांगपत्र में कई अहम बिंदुओं को शामिल किया गया—

स्वास्थ्य सुविधा: फरसा बहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 58 ग्राम पंचायतों के लिए एकमात्र इलाज का केंद्र है। इसमें डॉक्टरों की कमी को पूरा करते हुए इसे 100 बिस्तरों के अस्पताल में उन्नत करने की मांग की गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक परिवर्तन लाएगा।

उप पंजीयक कार्यालय: फरसा बहार में उप पंजीयक कार्यालय खोलने की मांग की गई। वर्तमान में जमीन की खरीदी-बिक्री के लिए ग्रामीणों को 70–75 किलोमीटर दूर कुनकुरी जाना पड़ता है। यदि यहां कार्यालय खुलता है तो समय और धन की बचत होगी।

पुलिस प्रशासन: फरसा बहार ब्लॉक मुख्यालय में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) की पोस्टिंग और कार्यालय स्थापित करने का आग्रह किया गया। बताया गया कि फरसा बहार से केवल 20 किलोमीटर की दूरी पर ओडिशा और झारखंड की सीमा है, जिससे सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम आवश्यक है।

सड़क सुविधा: ग्राम पंडरी पानी से गंझीया डीह तक सड़क चौड़ीकरण और 10 से अधिक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनाओं की स्वीकृति की मांग रखी गई।

किसान हित: पांच किसानों का रकबा शून्य हो जाने से वे अगले वर्ष धान विक्रय से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या के त्वरित समाधान की भी मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल में सुनीति भोय, कुंवर साय पैंकरा, यशदीप पैंकरा (सरपंच भगोरा), प्रताप साय (सरपंच डुमरिया), जगनारायण सिदार (सरपंच महुवा डीह), धनसाय सिदार (सरपंच हाथी बेड), बनीता बाई (सरपंच कुल्हार बुड़ा), प्रमोद पैंकरा (पूर्व सरपंच बोखी) सहित भाजपा कार्यकर्ता हरदेव यादव, कृष्ण गोपाल यादव, मनोज कुमार रात्रे, लखेश्वर पूरी, शंकर यादव, धर्मेंद्र मिश्रा, राजेंद्र साय पैंकरा, अशोक यादव, लल्लू यादव, छान्दू राम, पूस चंद्र राम, उमाशंकर पैंकरा, बैदो साय, चरण यादव आदि बड़ी संख्या में शामिल रहे।

प्रतिनिधियों ने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिस तेजी से विकास कार्यों को स्वीकृति दे रहे हैं, उसी तरह फरसा बहार ब्लॉक की सभी मांगों का समाधान भी जल्द होगा।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker