
MIRROR UPDATE : जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया हो जाएगी शुरू, 11 फरवरी को नगरीय निकाय, 17,20 और 23 फरवरी को होंगे पंचायत चुनाव…
अपडेट : 22 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया हो जाएगी शुरू, 11 फरवरी को नगरीय निकाय, 17,20 और 23 फरवरी को होंगे पंचायत चुनाव…
रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह आगामी चुनाव से सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं। निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 10 नगर पालिक निगम, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों में चुनाव होगा। नगरीय निकाय का निर्वाचन EVM से संपन्न कराया जाएगा। वहीं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होगा। नगर पालिकाओं में 44 लाख 74 हजार 269 कुल मतदाता हैं जिसमें पुरुष मतदाता 22 लाख 525 और महिला मतदाता 22 लाख 73 हजार 232 है। जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 512 है। वहीं चुनाव के लिए कुल 5 हजार 970 और उप निर्वाचन के लिए 22 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 1 हजार 531 संवेदनशील और 132 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र बनेंगे।
कुल 16,181 निर्वाचक निर्वाचन में हिस्सा लेंगे. मतदान के लिए आम निर्वाचन के लिए कुल मतदान केन्द्र 5,970 और उप निर्वाचन के लिए कुल 22 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं. जिनमें से 1531 संवेदनशील और 132 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र हैं
, राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह बताया की नगरीय निकायों में एक चरण में चुनाव होगा, 22 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.11 फरवरी को मतदान होगा, मतगणना 15 फरवरी को की जाएगी. मार्च में बोर्ड परीक्षा से पहले चुनाव होंगे. नाम वापसी की 31 जनवरी अंतिम तारीख तय की गई है. पंचायत चुनाव त्रि स्तरीय होगी, 17,20 और 23 फरवरी को पंचायत चुनाव होंगे.
10 नगर पालिक निगम, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों में चुनाव होगा. नगरीय निकाय का निर्वाचन EVM से और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होगा. नगर पालिकाओं में कुल 44 लाख 74 हजार 269 मतदाता होंगे, जिसमें पुरुष मतदाता 22 लाख 525, महिला मतदाता 22 लाख 73 हजार 232 और अन्य मतदाताओं की संख्या 512 होगी.
कुल 5970 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. उप निर्वाचन के लिए 22 मतदान केंद्र, 1531 संवेदनशील मतदान केंद्र और 132 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र बनाए जाएंगे.
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 433 जिला पंचायत सदस्य, 2973 जनपद पंचायत सदस्य, 11672 ग्राम पंचायत सरपंच और 1,60,180 ग्राम पंचायत पंच का चुनाव होगा.
कुल 1 करोड़ 58 लाख 12 हजार 580 मतदाता होंगे जिसमें पुरुष मतदाता 78 लाख 20 हजार 202, महिला मतदाता 79 लाख 92 हजार 184, अन्य 194 मतदाता होंगे. 1 लाख से अधिक मतदान कर्मी चुनाव सम्पन्न कराएँगे.
Views: 0




