E-Paperकांसाबेलकुनकुरीजशपुरदुल्दुलामयाली कुनकुरी जशपुरलोकल न्यूज़
Trending

www.cgmirror.com

ब्रेकिंग न्यूज जशपुर :- राजधानी बस हादसा, ग्रामीण महिला की मौत कई यात्री घायल, चालक-परिचालक फरार।

ब्रेकिंग न्यूज जशपुर :- राजधानी बस हादसा, ग्रामीण महिला की मौत कई यात्री घायल, चालक-परिचालक फरार।

जशपुर जिले के कांसाबेल-फरसाबहार मार्ग पर बरजोर मोड़ के पास आज बड़ा हादसा हो गया। फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही राजधानी बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कुसुमताल निवासी इग्नेशिया मिंज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में कुल 23 यात्री सवार थे। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। बस में फंसे शव को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker