
Cg Mirror News : चल रहा था बड़ा खेला, लकड़ी का बड़ा जखीरा पकड़ाया, वन विभाग के उड़नदस्ता टीम ने पकड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला..
देखें वीडियो 👇
रायगढ़ : जिले अंतर्गत एक बड़ा मामला घरघोड़ा वन परिक्षेत्र से सामने आ रहा है जहां रायगढ़ उड़नदस्ता टीम ने बेहतर कार्यवाही करते हुए अब तक के सबसे बड़े लकड़ी तस्करो का भंडाफोड़ किया और लाखों रुपए के लकड़ी सहित एक ट्रक जप्त किया ,लेकिन अपने ही विभाग को धोखा देकर घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के रेंजर,बीट गार्ड और कर्मचारी मिलकर कार्रवाई को कमजोर करने के लिए रात में ही सेटिंग कर कीमती लड़कियों को तस्करो के साथ मिलकर कहीं और डंप करवाने में सफल तो हो गए लेकिन रायगढ़ उड़नदस्ता टीम जिसने बेहतर कार्यवाही करते हुए अपने सूचना तंत्र को मजबूत कर ,फिर से लकड़ी को पकड़ा लिया और घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में काम करने वाले वन विभाग के अधिकारियों के इस करतूत को करारा जवाब दिया है लेकिन घरघोड़ा के वन विभाग के अधिकारी मुख्य तस्कर के ऊपर कार्यवाही होने से तो बचा लिए हैं अब देखना है रायगढ़ वन मंडल के सबसे बड़े अधिकारी इतने बड़े लकड़ी के जखीरा बरामद करने के बाद अपने ही संलिप्त अधिकारियों पर कार्यवाही कर पाते हैं या पूरा मामला रफा दफा हो जाता है क्योंकि जिले का यह पहला मामला नहीं है और भी मामलों में वन विभाग के बड़े अधिकारियों की मेहरबानी खुलकर सामने आती रहती है बहरहाल अब देखना ये होगा कि इतना बड़ा लकड़ी का जखीरा आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है
Views: 0




