E-Paper
Trending

www.cgmirror.com

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस ने फिर छुड़ाए 11 गौवंश, तस्कर जंगल में छोड़कर फरार ।

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस ने फिर छुड़ाए 11 गौवंश, तस्कर जंगल में छोड़कर फरार ।

जशपुर। जिले में गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत बृंदाटोली जंगल से पुलिस ने 11 नग गौवंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है।

जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर की सुबह लगभग 4 बजे ग्राम पंडरसिली के कोटवार मुन्ना राम ने चौकी सोनक्यारी पुलिस को सूचना दी कि कुछ अज्ञात व्यक्ति पिकअप वाहन में गौवंशों को ठूंस-ठूंस कर भरकर जंगल की ओर ले जा रहे हैं और उन्हें वहां उतार रहे हैं।

सूचना पर चौकी सोनक्यारी पुलिस तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंची। बृंदाटोली जंगल पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि 11 गौवंश लावारिस अवस्था में बंधे हुए हैं, जबकि तस्कर मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने सभी गौवंशों को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने तस्करों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फरार तस्करों की तलाश जारी है।

गौवंशों की बरामदगी में चौकी प्रभारी सोनक्यारी सहायक उपनिरीक्षक वैभव कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक विशाल गुप्ता, आरक्षक विमल मिंज और वीरेंद्र तेंदुआ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि “चौकी सोनक्यारी क्षेत्र से 11 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गौ तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन शंखनाद अभियान लगातार जारी रहेगा।”

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker