E-Paper
Trending

बड़ी राजनीतिक खबर : बीजेपी ने नितिन नवीन को बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संगठनात्मक नियुक्ति का आदेश जारी, तत्काल प्रभाव से लागू।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बिहार सरकार के मंत्री श्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा दिनांक 14 दिसंबर 2025 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा यह नियुक्ति की गई है और यह तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नितिन नवीन के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को और मजबूती मिलेगी।

इस नियुक्ति की सूचना सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रदेश महामंत्रियों (संगठन) को दे दी गई है। वहीं, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) को भी सूचनार्थ अवगत कराया गया है।

नितिन नवीन की नियुक्ति को भाजपा संगठन में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक विस्तार को नई दिशा मिलने की संभावना है। 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker