E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुरलोकल न्यूज़

बढ़ती लागत और गिरते दरों के विरोध में जशपुर बोरवेल्स रिग एसोसिएशन का एक दिवसीय काम बंद ।

बढ़ती लागत और गिरते दरों के विरोध में जशपुर बोरवेल्स रिग एसोसिएशन का एक दिवसीय काम बंद ।

जशपुर बोरवेल्स रिग एसोसिएशन संघ के आह्वान पर जिले भर में एक दिवसीय बोर खनन बंद सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिले की सभी बोरिंग गाड़ियां तपकरा स्थित हरिओम स्थल पर एकत्रित रहीं और खनन कार्य पूरी तरह ठप रहा। संघ के सदस्यों ने बताया कि बोरवेल खनन से जुड़े सामान, टूल्स, मशीनरी, डीज़ल एवं लेबर स्टाफ की लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे बोरिंग गाड़ियां घाटे में संचालन को मजबूर हैं। इसके विपरीत बोर खनन की दरों में बीते करीब 10 वर्षों से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस असंतुलन के कारण गाड़ी मालिकों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
एसोसिएशन की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान दरों पर कार्य करना अब व्यवहारिक नहीं रह गया है। संघ ने किसानों एवं ग्राहकों से अपील की है कि वे बोरिंग गाड़ी मालिकों की मजबूरी और नुकसान को समझें तथा संतोषप्रद कार्य के लिए उचित और न्यायसंगत मूल्य का भुगतान करें। बोरवेल्स रिग एसोसिएशन के इस सामूहिक कदम से गाड़ी मालिकों को उम्मीद है कि ग्राहक उनकी समस्याओं को गंभीरता से समझेंगे और खनन दरों में यथोचित सुधार से होने वाले घाटे की कुछ हद तक भरपाई संभव हो सकेगी।
बैठक में जशपुर जिले के कुल 22 बोरिंग गाड़ी मालिक उपस्थित रहे। इस दौरान संघ के पदाधिकारी प्रकाश चंद्र यादव, मनोज नायक, शिव गुप्ता, रुद्रा यादव, सुनील नविन, विकास ताम्रकार, डोलनारायण चौधरी सहित अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे और भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker