E-Paper

झारखण्ड  से अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मिनी  ट्रकों से 160 क्विंटल धान जब्त। 

झारखण्ड  से अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मिनी  ट्रकों से 160 क्विंटल धान जब्त।

जशपुर

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन के बीच सरहदी राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर खपाने की कोशिशों पर जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी आरा क्षेत्रांतर्गत पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने झारखंड से अवैध रूप से लाए जा रहे धान से भरे दो ट्रकों को धर दबोचा। कार्रवाई में कुल 400 बोरियों में 160 क्विंटल धान जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 68 हजार रुपये बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 जनवरी 2026 को सुबह करीब 05:00 बजे चौकी आरा पुलिस पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम केतार के पास दो संदिग्ध ट्रकों में भारी मात्रा में धान लोड कर अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम केतार के पास घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक CG 04-NW-7035 एवं CG 10-BP-8723 को रोका।
तलाशी के दौरान दोनों ट्रकों में 200-200 बोरी, यानी प्रत्येक ट्रक में 80-80 क्विंटल धान पाया गया। पूछताछ में ट्रक क्रमांक CG 04-NW-7035 के चालक ने अपना नाम लोमन साहू (40 वर्ष), निवासी नहरडीह, जिला धमतरी बताया, जबकि दूसरे ट्रक के चालक ने अपना नाम चन्द्र प्रकाश सोनवानी (40 वर्ष), निवासी कोहरोदा, मस्तूरी, जिला बिलासपुर बताया। दोनों चालकों ने स्वीकार किया कि वे धान को झारखंड राज्य से लोड कर जशपुर ला रहे थे।
पुलिस द्वारा धान से संबंधित वैध दस्तावेज एवं मंडी टोकन प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन चालक कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सके। संदेह के आधार पर पुलिस ने दोनों ट्रकों से कुल 400 बोरी में 160 क्विंटल धान जब्त कर आगे की कार्रवाई हेतु जिला प्रशासन को सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए जशपुर पुलिस एवं जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। अब तक पुलिस द्वारा 07 ट्रक, 22 पिकअप और 03 ट्रैक्टर से कुल 1,960 क्विंटल धान पकड़कर कार्रवाई हेतु प्रशासन को सौंपा जा चुका है।
इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी आरा सहायक उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक विदवा सागर पैंकरा एवं आरक्षक बेलसाजर कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि सरहदी राज्यों से होने वाले अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस की लगातार निगरानी है। आरा क्षेत्र में दो ट्रकों को अवैध रूप से धान परिवहन करते पकड़ा गया है और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker