E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुर

चावल उत्सव एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न पैकेजिंग प्रोडक्ट के मैन्यूफैक्चरिंग एंव एक्सपायरी के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी।

 

 

CG MIRROR NEWS

जशपुर। संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय रायपुर के निर्देशानुसासर रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अंतर्गत उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह का आयोजना किया जा रहा है। इसी के तहत् 02 से 09 जनवरी 2026 तक जिले के सभी उचित मूल्य दुकानों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में चावल उत्सव मनाया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज उपभोक्ताओं को जागरूक करने वशिष्ठ कम्यूनिटी हाल जशपुर में उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें उपभोक्ताओं को उनके अधिकार के संबंध में जागरूक बनाने हेतु जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष अयोग जिला जशपुर के कर्मचारियों द्वार उपभोक्ताओं को उनके अधिकार की जानकारी दी गयी। साथ ही नाप तौल विभाग के द्वारा पैकेजिंग प्रोडक्ट के मैन्यूफैक्चरिंग एंव एक्सपायरी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू जिला खाद्य अधिकारी श्री आशीष कुमार चतुर्वेदी, जनप्रतिनिधिगण गणमान्य नागरिक, विभागीय, अधिकारी-कर्मचारीगण एवं सामान्यजन उपस्थित थे।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker