E-Paper

करोड़ों की सोना-नकदी चोरी मामले में जशपुर पुलिस का सघन तलाशी अभियान तेज, 5 आरोपी जेल में, फरार आरोपियों की तलाश जारी। 

करोड़ों की सोना-नकदी चोरी मामले में जशपुर पुलिस का सघन तलाशी अभियान तेज, 5 आरोपी जेल में, फरार आरोपियों की तलाश जारी।

जशपुर :-  करोड़ों रुपये की सोना एवं नकदी चोरी के सनसनीखेज मामले में जशपुर पुलिस का सघन तलाशी अभियान लगातार जारी है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके निवास स्थानों सहित सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस बड़ी चोरी की वारदात को प्रार्थी की भतीजी ने अपने बॉयफ्रेंड और अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने ही बड़े पिताजी के घर में अंजाम दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

इस संबंध में थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 114/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305(ए) एवं 3(5) में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
फरार आरोपी
अविनाश राम | पिता – जयराम | उम्र – 27 वर्ष
निवासी – पुरनानगर रानीबगीचा, थाना सिटी कोतवाली, जशपुर
घनश्याम प्रधान | पिता – बालमोहन प्रधान
निवासी – जुड़वाइन अम्बाटोली, चौकी आरा
हाल मुकाम – बाकीटोली, थाना सिटी कोतवाली, जशपुर
अनमोल भगत | पिता – सीताराम भगत
निवासी – आरा
एसएसपी का बयान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस इस पूरे मामले में पूरी प्रोफेशनल रणनीति के साथ काम कर रही है। फरार आरोपियों के हर संभावित ठिकाने पर दबिश दी जा रही है और शीघ्र ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
जनता से अपील पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को फरार आरोपियों से संबंधित कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। जशपुर पुलिस की यह कार्रवाई जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश मानी जा रही है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker