E-Paperअंबिकापुरकांसाबेलकुनकुरीजशपुरतपकरादोकड़ापत्थलगाँवफरसाबहारबगियाबगीचामयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़रायपुरलोकल न्यूज़सरगुजा

बगिया में 9700 क्विंटल धान घोटाला: वेदांश राइस मिल सील, अवैध धान खपाने की बड़ी साजिश उजागर।

CG Mirror News

जशपुर :- जिले में धान खरीदी के दौरान चल रही गड़बड़ियों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बगिया स्थित वेदांश राइस मिल को सील कर दिया है। जांच में करीब 9700 क्विंटल धान की भारी कमी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई कलेक्टर रोहित व्यास के सख्त निर्देशों पर की गई है।

कलेक्टर रोहित व्यास ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण और खपत के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और मार्कफेड की संयुक्त टीम द्वारा कांसाबेल विकासखंड के बगिया स्थित वेदांश राइस मिल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धान के भौतिक सत्यापन में लगभग 9700 क्विंटल धान की कमी सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से राइस मिल को सील कर दिया और विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। इसी दौरान प्रशासन को गुप्त सूचना मिली कि वेदांश राइस मिल से बिचौलियों द्वारा अवैध रूप से धान निकालकर मंडी/धान खरीदी केंद्र ले जाया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस और राजस्व अमले ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को पकड़ा, जिनमें लगभग 100 क्विंटल धान लोड था। पकड़े गए ट्रैक्टरों के चालक मानेश्वर सिदार और यमन बेहरा ने पूछताछ में बताया कि वे धान राइस मिल से चोंगरीबहार धान खरीदी केंद्र ले जा रहे थे। ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया है। आमतौर पर धान खरीदी केंद्रों से धान राइस मिल जाता है, लेकिन इस मामले में राइस मिल से धान का मंडी/खरीदी केंद्र की ओर जाना गंभीर संदेह पैदा करता है। आशंका है कि पुराने धान को नए धान के रूप में मंडी में खपाने की साजिश रची जा रही थी, जिसमें बिचौलियों की सक्रिय भूमिका सामने आ रही है। फिलहाल प्रशासनिक अमला दस्तावेजों की गहन जांच में जुटा हुआ है। राइस मिल संचालक समेत बिचौलियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि धान खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker