E-Paperअंबिकापुरकांसाबेलकुनकुरीकोतबाछत्तीसगढ़जशपुरतपकरादोकड़ापत्थलगाँवफरसाबहारबगियाबगीचाबिलासपुरमनेन्द्रगढ़मयाली कुनकुरी जशपुरराज्यरायगढ़रायपुरसरगुजा
Trending

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,झारखंड से लाया जा रहा 120 क्विंटल अवैध धान पकड़ा, चार पिकअप वाहन जब्त, अब तक 420 क्विंटल धान ज़ब्त।

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,झारखंड से लाया जा रहा 120 क्विंटल अवैध धान पकड़ा, चार पिकअप वाहन जब्त, अब तक 420 क्विंटल धान ज़ब्त।

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,झारखंड से लाया जा रहा 120 क्विंटल अवैध धान पकड़ा, चार पिकअप वाहन जब्त, अब तक 420 क्विंटल धान ज़ब्त।

जशपुर। प्रदेश में धान खरीदी सीजन शुरू होते ही सरहदी जिलों से अवैध धान की आमद तेज़ हो गई है। धान कोचियों की इस गतिविधि पर अंकुश लगाने पुलिस और जिला प्रशासन लगातार मुस्तैद है। इसी सक्रियता के बीच जशपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने बुधवार तड़के एक बड़ी सफलता हासिल की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम गलौंडा के ग्रामीण रास्ते में घेराबंदी कर चार पिकअप वाहनों को रोका, जिनमें झारखंड से लाया जा रहा कुल 120 क्विंटल धान भरा हुआ था। पकड़े गए धान की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

सुबह करीब 4 बजे नियमित पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चार पिकअप वाहन क्रमांक CG14-MU-9347, JH01-FG-8689, JH01-FC-816 व JH-01FC-7695 चैनपुर (झारखंड) की ओर से भारी मात्रा में अवैध धान लेकर जशपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में तत्काल नाकाबंदी की गई। संदिग्ध वाहनों को आते देख पुलिस ने घेराबंदी कर चारों पिकअप को रोक लिया।

पूछताछ में पिकअप CG14-MU-9347 के चालक ने अपना नाम जीत वाहन (23 वर्ष), निवासी भागलपुर, जशपुर बताया। वहीं अन्य तीन वाहनों के ड्राइवर विकास कुमार (25 वर्ष), चंदन कुमार (25 वर्ष) एवं रोहित रौतिया (25 वर्ष), सभी निवासी चैनपुर, जिला गुमला, झारखंड मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि धान झारखंड से जशपुर जिले की एक राइस मिल के लिए लाया जा रहा था, परंतु वे संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने चारों वाहनों को धान सहित जब्त कर आगे की कार्रवाई हेतु जिला प्रशासन को सौंप दिया।

गौरतलब है कि अवैध धान के खिलाफ जशपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पिछले दिनों थाना लोदाम, कुनकुरी व पंडरा पाठ क्षेत्र में भी पुलिस ने पांच ट्रक, तीन पिकअप व एक ऑटो सहित लगभग 10 लाख 50 हजार रुपये कीमत के कुल 420 क्विंटल अवैध धान पकड़कर प्रशासन को सौंपा था।

इस मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अवैध धान की आमद को रोकने के लिए पुलिस सरहदी इलाकों में लगातार चेकिंग, नाकाबंदी और पेट्रोलिंग कर रही है। मुखबिर तंत्र को भी पूरी तरह सक्रिय किया गया है। कोतवाली क्षेत्र में 120 क्विंटल धान सहित चार पिकअप पकड़े जाने की यह कार्रवाई इसी सतर्कता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अवैध धान तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker