E-Paper

मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत  कांग्रेस कमेटी का कलेक्ट्रेट घेराव आज,जशपुर में दिखेगा जनआक्रोश कांग्रेस के दिग्गज नेता विधायक उमेश पटेल सहित हजारों कांग्रेसी करेंगे जशपुर कलेक्ट्रेट घेराव ।

 

CG Mirror News 
जशपुर। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून में किए जा रहे बदलावों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने जिले में बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है। मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट घेराव किया जाएगा। यह आंदोलन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती जरिता लैतफलांग, मनरेगा बचाओ महासंग्राम के प्रदेश संयोजक एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल, पत्थलगाँव के पूर्व विधायक  रामपुकार सिंह, जशपुर के पूर्व विधायक  विनय भगत एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री यू. डी. मिंज के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून में किए जा रहे बदलावों से ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला हो रहा है। इससे लाखों गरीब परिवारों की रोज़ी-रोटी पर संकट गहरा गया है। कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
कार्यक्रम के तहत 6 फरवरी 2026 को रणजीता स्टेडियम चौक में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन, रैली एवं कलेक्ट्रेट घेराव किया जाएगा। इस दौरान प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
आंदोलन की प्रमुख माँगें
7 काम की गारंटी, मजदूरी की गारंटी एवं जवाबदेही की गारंटी
मनरेगा में किए गए सभी बदलावों की तत्काल वापसी
काम के संवैधानिक अधिकार की पूर्ण बहाली
न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन लागू करने की मांग
कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। साथ ही जिला प्रशासन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक व्यवस्था करने की अपील की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी ने आम नागरिकों, ग्रामीण मजदूरों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

www.cgmirror.com

 

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker