E-Paper

आज निकलेगी श्री जगन्नाथ महाप्रभु कि भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निभाएंगे गजपति महाराजा की ऐतिहासिक परंपरा दोकड़ा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में होगा भव्य आयोजन।

आज निकलेगी श्री जगन्नाथ महाप्रभु कि भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निभाएंगे गजपति महाराजा की ऐतिहासिक परंपरा दोकड़ा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में होगा भव्य आयोजन।

जशपुर। जिले के ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में आज श्री जगन्नाथ महाप्रभु रथयात्रा महोत्सव 2026 का शुभारंभ भव्य धार्मिक वातावरण में होगा। 16 जुलाई से 27 जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रथयात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।इस वर्ष रथयात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि मुख्यमंत्री एवं श्री मंदिर के गजपति महाराजा श्री विष्णुदेव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर सदियों पुरानी गजपति महाराजा की परंपरा का निर्वहन करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन एवं मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दोपहर 12 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा बगिया के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 1:35 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा पहुंचेंगे। यहां वे भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर पारंपरिक विधि से रथयात्रा का शुभारंभ करेंगे।भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथयात्रा श्री मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मिडिल स्कूल के समीप स्थित मौसी बाड़ी तक पहुंचेगी। यात्रा में आकर्षक झांकियां, विभिन्न कीर्तन मंडलियां, ढोल-नगाड़ों की गूंज तथा पारंपरिक कर्मा नृत्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पूरे नगर को भव्य रूप से सजाया गया है।

*17 से 21 जुलाई तक होगी श्री जगन्नाथ कथा*

रथयात्रा महोत्सव के अंतर्गत 17 जुलाई से 21 जुलाई तक पांच दिवसीय श्री जगन्नाथ कथा का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं श्रीमती कौशल्या साय के विशेष सानिध्य में आयोजित इस कथा में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कीर्तन गायक एवं कथा वाचक श्री कामता प्रसाद शरण जी भगवान श्री जगन्नाथ की दिव्य कथाओं का रसपान कराएंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग, स्वास्थ्य सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्री जगन्नाथ मंदिर समिति दोकड़ा ने समस्त श्रद्धालुओं से रथयात्रा एवं महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker