E-Paper

बिग ब्रेकिंग न्यूज जशपुर :- ट्रैक्टर पलटने से मालिक समेत दो की दर्दनाक मौत, खेत जुताई पर जाते समय हुआ भीषण हादसा।

बिग ब्रेकिंग न्यूज जशपुर :- ट्रैक्टर पलटने से मालिक समेत दो की दर्दनाक मौत, खेत जुताई पर जाते समय हुआ भीषण हादसा।

जशपुर। जिले के सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदोपारा में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर मालिक सहित दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर खेत की जुताई करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर चला रहे मालिक समेत दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सन्ना थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ है। हालांकि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

इस दर्दनाक हादसे के बाद कोदोपारा गांव में शोक की लहर है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर मातम पसरा हुआ है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker