E-Paperअंबिकापुरकुनकुरीजशपुरतपकरापत्थलगाँवफरसाबहारमयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़रायपुरलोकल न्यूज़सरगुजासूरजपुरसोगड़ा

केरसई – गारीघाट में विकास की सौगात , ‘विष्णु भैया’ को बहनों ने बांधी राखी: सड़क, पुलिया, महतारी सदन सहित करोड़ों के विकास । 

CG Mirror News

जशपुर । रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फरसाबहार विकासखंड के केरसई और गारीघाट में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात दी। केरसई में मुख्यमंत्री ने 84.69 लाख रुपये की लागत के 6 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। वहीं गारीघाट में भी महतारी सदन, पुलिया और सामाजिक भवन सहित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया तथा कई नए निर्माण कार्यों की घोषणा की।

केरसई में महतारी सदन का लोकार्पण

केरसई में मुख्यमंत्री ने 24.70 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन का लोकार्पण कर इसे क्षेत्र की माताओं-बहनों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि महतारी सदन केवल भवन नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों, आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा।

मुख्यमंत्री ने महतारी सदन परिसर में स्वास्थ्य, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं से उनके स्व-सहायता समूह, प्रशिक्षण, उत्पादन और आय से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। गर्भवती महिलाओं को पोषण किट प्रदान करने के साथ बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया।

केरसई में सराईटोली में 15 लाख रुपये की सीसी सड़क, 5.99 लाख रुपये के मुक्तिधाम, खड़ियाटोली में 10 लाख रुपये की सीसी सड़क, बरटोली में 19 लाख रुपये की सीसी सड़क तथा राइमुंडा राउतपारा पहुंच मार्ग पर 10 लाख रुपये की आरसीसी पुलिया के कार्यों का भी भूमि पूजन एवं घोसणा किया गया।

राखी बांधकर बहनों ने कहा—‘विष्णु भैया’

केरसई में आयोजित रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राखी बांधी। बहनों के स्नेह से अभिभूत मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन विश्वास, सुरक्षा और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि क्षेत्र की जनता का सिर हमेशा ऊंचा रहे और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने केरसई में मिनी स्टेडियम, तालाब सौंदर्यीकरण, घासीमुंडा में नया प्राथमिक शाला भवन, केरसई एवं घासीमुड़ा के बजरंगबली मंदिरों के जीर्णोद्धार सहित कई विकास कार्यों की घोषणा की। इसके अलावा सीसी सड़क और सामुदायिक भवन निर्माण के कार्यों की भी घोषणा की गई।

गारीघाट में भी विकास कार्यों की सौगात

गारीघाट में आयोजित ‘विष्णु भैया संग बहनों का रक्षाबंधन’ कार्यक्रम में महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी और मुख्यमंत्री ने उन्हें उपहार भेंट किए। मुख्यमंत्री ने बताया कि रक्षाबंधन से पहले ही महतारी वंदन योजना की सितंबर माह की किश्त 25 अगस्त को प्रदेश की 68 लाख बहनों के खातों में भेजी गई है। उन्होंने बताया कि इस किश्त के रूप में करीब 631 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं और अब तक 31 किश्तों में लगभग 20 हजार करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में पहुंचाए जा चुके हैं।

गारीघाट में मुख्यमंत्री ने 24.70 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 18.10 लाख रुपये की लागत से मुण्डाडीह ढेंगुरझरिया-कोसममुड़ा मार्ग पर आरसीसी पुलिया का लोकार्पण तथा 20 लाख रुपये के पगुराबहार सामाजिक भवन का भूमिपूजन किया।

उन्होंने सुबवासुपारा-मुंडाडीह में सीसी सड़क के लिए 15 लाख रुपये, महकुल बस्ती में सीसी सड़क के लिए 10 लाख रुपये सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क, सांस्कृतिक भवन, सामुदायिक भवन और महतारी सदन निर्माण की घोषणाएं कीं।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 13 लाख 85 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, जबकि महतारी वंदन योजना से 68 लाख बहनों को प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिल रही है। उन्होंने ड्रोन दीदियों और स्व-सहायता समूहों का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाएं अब आधुनिक तकनीक और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

उन्होंने जशपुर की महिलाओं को 50 ई-रिक्शा दिए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा।

पौधरोपण से प्रकृति संरक्षण का संदेश

गारीघाट में मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने आम के पेड़ पर राखी बांधकर ‘राखी की धागा, प्रकृति की रक्षा का वादा’ का संदेश दिया और लोगों से पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के शिविर में मुख्यमंत्री ने किशोरियों में एचपीवी टीकाकरण को बढ़ावा देने की अपील की। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी दी गई तथा छह एवं सात माह के तीन बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।

सरकार की योजनाओं और विकास का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गांवों में सड़क, पुलिया, भवन, बिजली, पानी, राशन और दूरसंचार जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर काम कर रही है। उन्होंने किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, प्रधानमंत्री आवास योजना, रामलला दर्शन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रतिदिन लगभग 1,600 आवास बन रहे हैं और अब तक 11 लाख से अधिक आवासों का निर्माण हो चुका है। जशपुर में मेडिकल कॉलेज, एमसीएच यूनिट, फिजियोथेरेपी, नर्सिंग और स्वास्थ्य शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार की भी जानकारी दी।

इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय, पूर्व विधायक भरत साय, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker