E-Paperजशपुर
Trending

www.cgmirror.com

"छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने की पिटाई, अज्ञात युवक की मौत – जशपुर पुलिस ने दर्ज किया अपराध"

“छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने की पिटाई, अज्ञात युवक की मौत – जशपुर पुलिस ने दर्ज किया अपराध”

जशपुर, 08 जून 2025।
थाना सन्ना क्षेत्र के ग्राम लरंगा में एक अज्ञात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले में मर्ग क्रमांक 34/2025 धारा 194 बीएनएसएस एवं अपराध क्रमांक 43/2025 धारा 103(1) बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी परवेज खान (उम्र 30 वर्ष, निवासी लरंगा) ने सन्ना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 जून की शाम लगभग 7 बजे ग्राम लरंगा में वह कुछ अन्य ग्रामीणों एवं अपनी एक रिश्तेदार युवती के साथ नदी में मछली पकड़ने गया था। उसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और युवती के साथ छेड़खानी करने लगा। युवक द्वारा युवती को जमीन पर पटक देने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

ग्रामीणों ने युवक को लात-घूंसे और डंडों से पीटा, फिर उसके हाथ-पैर बांधकर उसे जमीन पर घसीटते हुए बस्ती की ओर ले गए, जहां उसे छोड़ दिया गया। घटना के कुछ घंटे बाद, रात करीब 11 बजे युवक की मौत हो गई। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतक मटमैले रंग की टी-शर्ट और ग्रे रंग की जांघिया पहने हुए था। युवक की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसकी पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक की मौत पीटाई से हुई या किसी अन्य कारण से। पुलिस हत्या के पहलू पर भी जांच कर रही है।

जशपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान कर सके तो तुरंत सन्ना थाने से संपर्क करें।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker