E-Paperजशपुरटॉप न्यूज़दिल्ली

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म के आरोप में 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

तपकरा पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

 जशपुर :- जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को प्यार और शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 64(1), 87 बीएनएस एवं धारा 4 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को नाबालिग के परिजन ने तपकरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 28 जून 2026 को सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की आशंका जताई।

रिपोर्ट के आधार पर तपकरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 48/2026 दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की। पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर और परिजनों के सहयोग से महत्वपूर्ण जानकारी मिली कि नाबालिग थाना क्षेत्र में ही आरोपी के घर पर मौजूद है।

सूचना मिलते ही तपकरा पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी के घर दबिश दी और नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से आरोपी निरोज टोप्पो, उम्र 25 वर्ष को हिरासत में लिया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ और विवेचना के दौरान नाबालिग ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे प्यार एवं शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। इस दौरान आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ीं।

विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं नाबालिग को आवश्यक कार्रवाई के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

यह कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कुनकुरी के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित अपराधों में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोक प्रधान सहित तपकरा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker