E-Paperछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़दिल्लीदिल्ली NCRरायपुर
Trending

Cg Mirror News : मेडिकल कॉलेज कि मंजूरी के बाद जल्द जगदेवराम उरांव स्मृति चिकित्सालय का करेगें शिलान्यास 35 करोड़ 53 लाख के लागत  से होगा सौ बिस्तर अस्पताल का निर्माण, सीएम  साय के निर्देश पर एनटीपीसी ने दी स्वीकृति…..

Cg Mirror News : मेडिकल कॉलेज कि मंजूरी के बाद जल्द जगदेवराम उरांव स्मृति चिकित्सालय का करेगें शिलान्यास 35 करोड़ 53 लाख के लागत  से होगा सौ बिस्तर अस्पताल का निर्माण, सीएम  साय के निर्देश पर एनटीपीसी ने दी स्वीकृति.....

 

Cg Mirror News : मेडिकल कॉलेज कि मंजूरी के बाद जल्द जगदेवराम उरांव स्मृति चिकित्सालय का करेगें शिलान्यास 35 करोड़ 53 लाख के लागत  से होगा सौ बिस्तर अस्पताल का निर्माण, सीएम  साय के निर्देश पर एनटीपीसी ने दी स्वीकृति…..

जशपुर:  7अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रस्तावित स्व जगदेव राम उरांव स्मृति चिकित्सालय का शिलन्यास करेगें। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एनटीपीसी लारा ने सीएसआर फंड से इस अस्पताल निर्माण के लिए 35 करोड़ 53 लाख की राशि जारी की है। इस अस्पताल के बन जाने से जशपुर और इसके आसपास के ग्रामीण अंचल के रहवासियों को लाभ मिलेगा। वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा सालों पूर्व जशपुर में इस अस्पताल का संचालन शुरू किया गया था। यहां जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सा परामर्श देने के लिए चिकित्सकों के साथ एक्स रे सहित जांच की अन्य सुविधा उपलब्ध कराया गया है। इस अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। जिले के इस अस्पताल की जीर्णाेद्वार और आधुनिकीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। दिसंबर 2023 में विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री का दायित्व सम्हालने के बाद उन्होनें जिले में चिकित्सा सेवा को सुदृढ़ करने का काम प्राथमिकता से शुरू किया। इसी दौरान वनवासी कल्याण आश्रम के जिला चिकित्सालय के आधुनिकीकरण करने का प्रस्ताव उनके सामने आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम साय ने रायगढ़ जिले के लारा में संचालित एनटीपीसी के अधिकारियों से चर्चा की। उनके लगातार प्रयास से एनटीपीसी ने वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित इस अस्पताल के जीर्णाेद्वार और आधुनिकीकरण के लिए 35 करोड़ 53 लाख रूपए के अनुदान स्वीकृत करने का पत्र जारी कर दिया है। इस राशि से सौ बिस्तर की क्षमता वाले अस्पताल का निर्माण करने के साथ ही उपचार के लिए आवश्यक आधुनिक उपकरणों की खरीदी के लिए किया जाएगा।

डबल इंजन सरकार का जिले को दूसरा बड़ा उपहार

विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री का पदभार सम्हालने के 10 माह में चिकित्सा सेवा क्षेत्र में जिले को दूसरा बड़ा उपहार दिया। इससे पहले उन्होनें प्रदेश के पहले बजट में जिलेवासियों की बहुप्रतिक्षित मेडिकल कालेज की मांग की ओर बड़ा कदम बढ़ाते हुए 220 बिस्तर की क्षमता वाले अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल निर्माण की घोषणा की थी। सरकार ने इस अस्पताल के निर्माण के लिए बजट जारी कर चुकी है। जल्द ही यह अस्पताल आकार लेने लगेगा। आगे चल कर इस 220 बिस्तर वाले अस्पताल को मेडिकल कालेज के रूप में विकसीत करने की योजना तैयार की गई है। इसके अतिरिक्त जिले इन 10 महिनों में 15 अतिरिक्त एंबुलेंस,मुक्तांजलि वाहन,7 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में उन्नत किए जाने की स्वीकृति,कुनकुरी में डायलिसिस केन्द्र,जिले के प्राथमिक व स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक उपकरणों की खरीदी के लिए अतिरिक्त आबंटन जैसे कई कदम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले की स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए पहल की है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker