
आकाशीय बिजली का तांडव – वृद्ध महिला की मौत, महिला व बच्ची गंभीर रूप से झुलसीं
जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में सोमवार को आसमान से कहर टूटा। ग्राम बंबा में आकाशीय बिजली गिरने से एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में पसिया लघुटरी में बैल चराते समय एक महिला और एक बच्ची बिजली की चपेट में आकर घायल हो गईं।
दोनों घायलों को तत्काल बगीचा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय तेज गरज और चमक के साथ बिजली गिरी, जिससे घर में मौजूद वृद्धा की जान चली गई, जबकि दूसरी ओर खेत की ओर गई महिला और बच्ची भी इसकी चपेट में आ गईं।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच कर राहत और मुआवज़े की प्रक्रिया में जुटी है।
Views: 0




